एक ऐसा VPN, जो दुनियाभर में चलता है
ऑनलाइन प्राइवेसी, सुरक्षा और आज़ादी के लिए आपकी ऑल-इन-वन ऐप
नए यूज़र्स के लिए 30 दिनों की मनी-बैक गारंटी
एक ज़्यादा स्मार्ट,
ज़्यादा सुरक्षित डिजिटल दुनिया एन्जॉय करें
ExpressVPN की सब्सक्रिप्शन के साथ आपको लगातार बेहतर होते प्राइवेसी और सुरक्षा टूल्स का एक्सेस मिलता है। ये सभी टूल्स मिलकर बिना किसी रुकावट के आपकी डिजिटल लाइफ़ को सुरक्षित रखते हैं।

VPN क्या होता है?
VPN यानी वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क, आपके डिवाइस और इंटरनेट के बीच एक सुरक्षित टनल बनाता है। VPN आपको ऑनलाइन जासूसी, छेड़छाड़ और सेंसरशिप से बचाता है।
जब आप किसी सुरक्षित VPN सर्वर से कनेक्ट होते हैं, तो आपका इंटरनेट ट्रैफ़िक एक एन्क्रिप्टेड टनल से होकर गुज़रता है, जिसके अंदर कोई झाँक नहीं सकता, फिर चाहे वह हैकर हो, सरकार हो या फिर आपका इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर ही क्यों न हो।
ExpressVPN ही क्यों?
-
113 देशों में सर्वर्स
हमारे ग्लोबल नेटवर्क की बदौलत आपको अपने आस-पास हमेशा एक भरोसेमंद कनेक्शन मिल जाता है।
-
बेहतरीन एन्क्रिप्शन
हर कनेक्शन को AES-256 से सुरक्षित किया जाता है, जिस पर दुनियाभर के बैंक भी भरोसा करते हैं।
-
24 घंटे लाइव चैट सपोर्ट
सेट-अप करना हो या कोई समस्या ठीक करनी हो, हम आपकी सेवा में हमेशा हाज़िर हैं।
-
TrustedServer टेक्नोलॉजी
हमारे सर्वर्स पूरी तरह RAM पर चलते हैं, इसलिए हर रीबूट के साथ सारा डेटा अपने आप मिट जाता है।
-
बिजली जैसी तेज़तर्रार स्पीड
Tom's Guide की स्वतंत्र टेस्टिंग में 1,177 Mbps तक की टॉप स्पीड रिकॉर्ड की गई।
-
हर प्लेटफ़ॉर्म पर काम करता है
Windows, Mac, iOS, Android, Linux, और राउटर्स के लिए नेटिव ऐप्स।
-
14 डिवाइसेज़ तक इस्तेमाल करें
इतने डिवाइसेज़ इस्तेमाल करने की सुविधा कि आपको लिमिट की चिंता ही न करनी पड़े।
-
कोई एक्टिविटी लॉग नहीं
हम आपकी ब्राउज़िंग हिस्ट्री, ट्रैफ़िक डेस्टिनेशन, या IP एड्रेस कभी रिकॉर्ड नहीं करते।
-
दुनिया का #1 प्रीमियम VPN
रिव्यूअर्स लगातार इसे बेहतरीन VPN का दर्जा देते हैं और लाखों यूज़र्स इस पर भरोसा करते हैं।
ExpressVPN के बारे में लोगों का क्या कहना है
VPN के फ़ायदे और खूबियाँ
अपनी लोकेशन बदलें
VPN का इस्तेमाल करने पर आपका IP पता बदल जाता है। IP पता एक यूनिक नंबर होता है, जिससे आपकी पहचान और दुनिया में आपकी लोकेशन का पता लगाया जा सकता है। नया IP पता आपकी असली पहचान और लोकेशन का पता लगाना मुश्किल बना देता है। ExpressVPN के साथ आप यूके, अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया या 113 देशों में से किसी एक में दिखाई दे सकते हैं।
अपनी प्राइवेसी प्रोटेक्ट करें
VPN से अपना IP पता बदलने पर आपकी पहचान को सुरक्षित रखने में मदद मिलती है, खासकर उन वेबसाइटों, ऐप्स और सर्विसेज़ से, जो आपको ट्रैक करना चाहती हैं। अच्छे VPN मज़बूत एन्क्रिप्शन की एक अतिरिक्त परत के ज़रिए आपके इंटरनेट प्रोवाइडर, मोबाइल कैरियर और किसी भी दूसरे व्यक्ति को आपकी ऑनलाइन एक्टिविटी देखने से भी रोकते हैं।
अपनी सिक्योरिटी बढ़ाएँ
VPN का इस्तेमाल आपको कई तरह के सिक्योरिटी उल्लंघनों से सुरक्षित रखता है, जैसे पैकेट स्निफ़िंग, रोग Wi-Fi नेटवर्क्स और मैन-इन-द-मिडल अटैक्स। ट्रैवलर्स, रिमोट वर्कर्स और अक्सर बाहर रहते हुए इंटरनेट इस्तेमाल करने वाले लोग किसी अनट्रस्टेड नेटवर्क, जैसे फ़्री पब्लिक Wi-Fi, से कनेक्ट होने पर VPN का इस्तेमाल करते हैं।
मुझे VPN कब इस्तेमाल करना चाहिए?
अगर आपके लिए प्राइवेसी मायने रखती है, तो आपको हर बार इंटरनेट से कनेक्ट होने पर VPN इस्तेमाल करना चाहिए। VPN ऐप आपके डिवाइस के बैकग्राउंड में चलती रहती है, इसलिए दूसरी ऐप्स इस्तेमाल करते समय या इंटरनेट ब्राउज़ करते समय इससे आपके काम में रुकावट नहीं आती। साथ ही, आपको यह भरोसा भी रहता है कि आपकी प्राइवेसी हमेशा सुरक्षित है।
हाँ, कुछ स्थितियों में VPN खासतौर पर उपयोगी होता है:
-
सफ़र के दौरान
दुनिया घूमने का मतलब यह नहीं कि आपको इंटरनेट इस्तेमाल करने का अपना तरीका बदलना पड़े। VPN की मदद से आप इंटरनेट ऐसे इस्तेमाल कर सकते हैं, जैसे आप अभी भी अपने देश में हों, फिर चाहे आप सात समंदर पार ही क्यों न बैठे हों।
-
मनोरंजन के दौरान
VPN की मदद से आप अपनी पसंदीदा वेबसाइट्स और सर्विसेज़ का मज़ा बिना ISP थ्रॉटलिंग के ले सकते हैं, जो आपके अनुभव को खराब कर सकती है। साथ ही, आपके ISP या लोकल Wi-Fi नेटवर्क की ओर से होने वाली ब्लॉकिंग से भी यह आपको बचाकर रखता है।
-
पब्लिक Wi-Fi इस्तेमाल करते समय
कैफ़े, एयरपोर्ट और पार्क जैसी जगहों के पब्लिक Wi-Fi हॉटस्पॉट से कनेक्ट होने पर आपकी निजी जानकारी जोखिम में पड़ सकती है। अपने डिवाइस पर VPN के इस्तेमाल से मिलने वाली मज़बूत एन्क्रिप्शन से आपकी सुरक्षा बनी रहती है।
-
गेमिंग के दौरान
VPN के इस्तेमाल से वे गेम्स, मैप्स, स्किन्स और दूसरे ऐड-ऑन्स अनलॉक हो जाते हैं, जो आपके नेटवर्क पर प्रतिबंधित हो सकते हैं। यह आपको DDoS अटैक्स से भी बचाता है और पिंग व ओवरऑल लैग कम करने में मदद भी करता है।
-
फ़ाइल शेयरिंग के दौरान
P2P फ़ाइल शेयरिंग में आमतौर पर दूसरे लोग आपका IP पता देख सकते हैं और हो सकता है कि आपके डाउनलोड्स को ट्रैक भी कर सकें। VPN आपका IP पता प्राइवेट रखता है, जिससे आप अपनी पहचान उजागर किए बिना डाउनलोड्स कर सकते हैं।
-
शॉपिंग के दौरान
कुछ ऑनलाइन स्टोर्स अलग-अलग देशों में रहने वाले लोगों को अलग-अलग कीमतें दिखाते हैं। VPN की मदद से आप दुनियाभर में बेहतर डील्स ढूँढ सकते हैं, फिर चाहे आप कहीं से भी शॉपिंग कर रहे हों।
VPN कैसे काम करता है?
VPN कैसे काम करता है, यह समझने के लिए आपको पहले यह समझना चाहिए कि बिना VPN के आपका इंटरनेट कनेक्शन कैसे काम करता है।
VPN के बिना
जब VPN के बिना आप किसी वेबसाइट पर जाते हैं, तो आप अपने इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर, यानी ISP, के ज़रिए उस वेबसाइट से कनेक्ट होते हैं। ISP आपको एक यूनिक IP पता देता है, जिसका इस्तेमाल वेबसाइट पर आपको पहचानने के लिए किया जा सकता है। क्योंकि आपका ISP आपके पूरे ट्रैफ़िक को हैंडल और डायरेक्ट करता है, इसलिए वह देख सकता है कि आप कौन-कौनसी वेबसाइट्स पर जाते हैं। और आपकी ऑनलाइन एक्टिविटी को उस यूनिक IP पते के ज़रिए आपसे जोड़ा जा सकता है।
VPN के साथ
जब आप VPN के ज़रिए इंटरनेट से कनेक्ट होते हैं, तो आपके डिवाइस पर मौजूद VPN ऐप, जिसे VPN क्लाइंट भी कहा जाता है, एक VPN सर्वर के साथ सिक्योर कनेक्शन बना लेता है। आपका ट्रैफ़िक अब भी ISP के ज़रिए ही जाता है, लेकिन ISP न तो उसे पढ़ पाता है और न ही उसकी आखिरी डेस्टिनेशन देख पाता है। जिन वेबसाइट्स पर आप जाते हैं, वे भी अब आपका असली IP पता नहीं देख पातीं। उन्हें सिर्फ़ VPN सर्वर का IP पता ही दिखाई देता है, जिसे कई दूसरे यूज़र्स भी शेयर करते हैं और जो नियमित रूप से बदलता रहता है।
-
कनेक्टेड नहीं कनेक्टेड
-
![What is a VPN? image.]()
![Laptop with an unsecured connection to the internet with an eye looking at traffic data between the laptop and the internet.]()
![Laptop with an unsecured connection to the internet with an eye looking at traffic data between the laptop and the internet.]()

प्रॉक्सीइंग
VPN सर्वर आपकी वेब एक्टिविटी के लिए प्रॉक्सी, यानी एक तरह के प्रतिनिधि, की तरह काम करता है। आपके असली IP पते और लोकेशन की जगह वेबसाइट्स को सिर्फ़ VPN सर्वर का IP पता और लोकेशन ही दिखाई देती हैं।
इससे इंटरनेट पर आपकी पहचान और गतिविधि को ट्रैक करना मुश्किल हो जाता है।
ऑथेंटिकेशन
सिक्योर कनेक्शन बनाना एक जटिल प्रक्रिया होती है, जिसे ऑथेंटिकेशन नाम की प्रक्रिया के ज़रिए मैथमेटिकल तरीकों से पूरा किया जाता है।
ऑथेंटिकेशन के बाद VPN क्लाइंट और VPN सर्वर यह सुनिश्चित कर सकते हैं कि वे एक-दूसरे से ही कनेक्टेड हैं, किसी और से नहीं।
टनलिंग
क्लाइंट और सर्वर के बीच कनेक्शन को VPN टनलिंग और एन्क्रिप्शन के ज़रिए भी सुरक्षित रखता है।
टनलिंग में हर डेटा पैकेट को एक दूसरे डेटा पैकेट के अंदर एनकैप्सुलेट किया जाता है। इससे ट्रांज़िट के दौरान थर्ड पार्टी के लिए डेटा पढ़ना मुश्किल हो जाता है।
एन्क्रिप्शन
टनल के अंदर मौजूद डेटा को भी इस तरह एन्क्रिप्ट किया जाता है कि सिर्फ़ तय रिसीवर ही उसे डिक्रिप्ट कर सके। इससे आपके इंटरनेट ट्रैफिक की सामग्री पूरी तरह प्राइवेट रहती है। यहाँ तक कि आपका इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर भी इसे नहीं देख सकता।
VPN के प्रकार
-
![Laptop with a plant and drink.]()

कमर्शियल VPN
कमर्शियल VPN, जिसे पर्सनल VPN या कंज़्यूमर VPN भी कहा जाता है, एक प्राइवेट सर्विस होती है। यह सीधे लोगों को दी जाती है और आमतौर पर इसके बदले फ़ीस ली जाती है।
ExpressVPN भी ऐसी ही VPN सर्विस है, क्योंकि यह सीधे अपने कस्टमर्स की प्राइवेसी से जुड़ी ज़रूरतों को पूरा करती है।
-
![Pie chart.]()

कॉर्पोरेट VPN
कॉर्पोरेट VPN, जिसे बिज़नेस VPN भी कहा जाता है, किसी ऑर्गनाइज़ेशन के रिमोट एम्प्लॉइज़ को इंटरनेट से सुरक्षित ढंग से कनेक्ट होने की सुविधा देता है, मानो वे ऑफ़िस में ही मौजूद हों।
कमर्शियल VPN के विपरीत, कॉर्पोरेट VPN का मकसद मुख्य रूप से कंपनी की प्राइवेसी को प्रोटेक्ट करना होता है, न कि किसी एक इंसान की।
-
![Spanner and wrench.]()

सेल्फ़-सेटअप VPN
कुछ टेक एक्सपर्ट्स और DIY के शौकीन लोग अपने इक्विपमेंट का इस्तेमाल करके खुद का VPN सेट-अप करना पसंद करते हैं।
हाँ, सेल्फ़-सेटअप VPN में कमर्शियल VPN जैसी सुविधाएँ नहीं मिलतीं, जैसे शेयर किए गए IP पतों की सुरक्षा, कई देशों में सर्वर लोकेशंस और कमर्शियल VPN यूज़र्स के लिए उपलब्ध कई दूसरी सुविधाएँ।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
ExpressVPN की गिनती सबसे अच्छे VPN प्रोवाइडर्स में क्यों होती है?
ExpressVPN को प्राइवेसी, स्पीड और भरोसेमंद परफ़ॉर्मेंस पर उसके फ़ोकस की वजह से लगातार सबसे अच्छे VPN प्रोवाइडर्स में गिना जाता है। इंडिपेंडेंट फ़र्म्स द्वारा ऑडिट की गई नो-लॉग्स पॉलिसी की वजह से आपकी ऑनलाइन एक्टिविटीज़ प्राइवेट रहती हैं, यहाँ तक कि हमसे भी। 100 से ज़्यादा देशों में मौजूद हमारा सर्वर नेटवर्क फ़ास्ट और सिक्योर कनेक्शन देता है, चाहे आप स्ट्रीमिंग कर रहे हों, गेमिंग कर रहे हों या ब्राउज़िंग। एडवांस्ड TrustedServer टेक्नोलॉजी यह सुनिश्चित करती है कि डेटा कभी भी हार्ड ड्राइव्स पर राइट न हो, जिससे सिक्योरिटी और बेहतर हो जाती है।
VPN प्रोवाइडर कैसे चुनें?
अपने लिए सही VPN प्रोवाइडर का चुनाव आपकी ज़रूरतों पर निर्भर करता है। नो-लॉग्स पॉलिसी, एन्क्रिप्शन और किल स्विच जैसी प्राइवेसी सुविधाओं को प्राथमिकता दें। स्मूद स्ट्रीमिंग, गेमिंग और जियोग्राफ़िक रिस्ट्रिक्शंस को बायपास करने के लिए तेज़ सर्वर्स और बड़ी संख्या में सर्वर लोकेशंस वाला VPN चुनें। सेंसरशिप से बचने के लिए ऐसा VPN चुनें, जो प्रतिबंधित क्षेत्रों में अपनी भरोसेमंद परफॉर्मेंस का लोहा मनवा चुका हो। आखिर में, यह भी सुनिश्चित करें कि VPN आपके डिवाइसेज़ से कम्पेटिबल हो और 24/7 कस्टमर सपोर्ट देता हो।
VPN के मामले में सबसे एहम चीज़ें क्या होती हैं?
मज़बूत सिक्योरिटी, तेज़ स्पीड, कई सर्वर लोकेशंस और भरोसेमंद कनेक्शन किसी भी VPN की सबसे अहम खूबियाँ होती हैं। प्राइवेसी के लिए एडवांस्ड एन्क्रिप्शन, नो-लॉग्स पॉलिसी और किल स्विच जैसी सुविधाएँ देखें। स्मूद ब्राउज़िंग और स्ट्रीमिंग के लिए हाई-स्पीड सर्वर्स और ग्लोबल कवरेज वाला VPN चुनें।
क्या VPN कानूनी हैं?
जी हाँ, ज़्यादातर देशों में VPN कानूनी हैं। अपनी प्राइवेसी सुरक्षित रखने और ऑनलाइन एक्टिविटी को सिक्योर करने के लिए लोग व बिज़नेस आमतौर पर इनका इस्तेमाल भी करते हैं। हाँ, सख्त इंटरनेट नियमों वाले कुछ देशों में VPN के इस्तेमाल पर पाबंदी हो सकती है या उसकी निगरानी की जा सकती है। अगर आप श्योर नहीं हैं, तो हमेशा स्थानीय कानूनों की जाँच कर लें। ध्यान रखें, VPN के इस्तेमाल से कोई गैरकानूनी गतिविधि कानूनन सही नहीं हो जाती।
क्या ExpressVPN भरोसेमंद है?
जी हाँ, ExpressVPN एक बेहद भरोसेमंद VPN है। इसकी सख्त नो-लॉग्स पॉलिसी का इंडिपेंडेंट थर्ड-पार्टी फ़र्म्स द्वारा ऑडिट किया गया है, जिससे यह सुनिश्चित हो जाता है कि आपकी ऑनलाइन एक्टिविटी रिकॉर्ड नहीं की जाती। AES-256 एन्क्रिप्शन और TrustedServer टेक्नोलॉजी जैसी एडवांस्ड सिक्योरिटी सुविधाएँ आपके डेटा को सुरक्षित रखती हैं, जबकि पिछले कानूनी मामलों से भी यह साबित हुआ है कि शेयर करने के लिए हमारे पास कोई यूज़र डेटा नहीं था। ये सुरक्षा उपाय प्राइवेसी और ट्रांसपेरेंसी के प्रति ExpressVPN की प्रतिबद्धता दिखाते हैं।
फ़्री VPN के बजाय ExpressVPN क्यों चुनें?
फ़्री VPN के साथ अक्सर कई जोखिम भी जुड़े होते हैं, जैसे आपका डेटा लॉग करना, ऐड्स दिखाना या आपकी ब्राउज़िंग हिस्ट्री बेचना। इसके उलट, ExpressVPN बिना बैंडविड्थ लिमिट के तेज़ और भरोसेमंद कनेक्शन, प्राइवेसी के लिए एडवांस्ड एन्क्रिप्शन, 113 देशों में ग्लोबल सर्वर कवरेज और 24/7 कस्टमर सपोर्ट देता है। सिक्योरिटी और परफॉर्मेंस के लिहाज़ से एक प्रीमियम VPN कहीं ज़्यादा सुरक्षित विकल्प होता है।
क्या सेंसरशिप को VPN बायपास कर सकता है?
जी हाँ, VPN आपके इंटरनेट ट्रैफिक को एन्क्रिप्ट करके और उसे दूसरे देशों में मौजूद सिक्योर सर्वर्स के ज़रिए रूट करके सेंसरशिप को बायपास कर सकता है। इससे आपका असली IP पता छिप जाता है और ऐसा लगता है कि आप किसी दूसरी लोकेशन से ब्राउज़ कर रहे हैं। एडवांस्ड VPN ऑब्फ़स्केशन टेक्नोलॉजी का भी इस्तेमाल करते हैं, जिससे सख्त पाबंदियों वाले क्षेत्रों में फ़ायरवॉल्स को बायपास करना और ब्लॉक की गई वेबसाइट्स व ऐप्स तक पहुँचना आसान हो जाता है।
ExpressVPN किन डिवाइसेज़ को सपोर्ट करता है?
Windows, Mac, iOS, Android, Linux, Apple TV, Android TV, Fire Stick TV और कई दूसरे डिवाइसेज़ को ExpressVPN सपोर्ट करता है। आप बिल्ट-इन VPN फ़ंक्शनैलिटी वाले Aircove राउटर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं, जिससे गेम कंसोल्स, स्मार्ट डोरबेल्स और वॉइस असिस्टेंट्स समेत आपके सभी Wi-Fi डिवाइसेज़ सुरक्षित रहते हैं।
क्या मैं ट्रैवलिंग या छुट्टियों के दौरान ExpressVPN इस्तेमाल कर सकता हूँ?
जी हाँ, ExpressVPN ट्रैवलिंग के लिए बेहद उपयोगी है। यह पब्लिक Wi-Fi पर आपके इंटरनेट कनेक्शन को सिक्योर करता है और एडवांस्ड एन्क्रिप्शन के ज़रिए आपके डेटा को सुरक्षित रखता है। आप दुनिया में कहीं से भी अपने देश की ऑनलाइन सर्विसेज़, जैसे स्ट्रीमिंग प्लेटफ़ॉर्म्स या बैंकिंग ऐप्स, को एक्सेस कर सकते हैं। इसके अलावा, ExpressVPN क्षेत्रीय प्रतिबंधों को बायपास करने में भी मदद करता है, जिससे आप अपनी लोकेशन पर ब्लॉक की गई वेबसाइट्स और ऐप्स तक पहुँच सकते हैं।











